अकबरनगर के विस्थापितों ने किया प्रदर्शन, वापस मांगी अपनी जमीन और मुआवजा-सीएम योगी से की ये अपील  

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ, संवादपत्र । लखनऊ के अकबरनगर से विस्थापित हुए लोगों ने शनिवार को वसंत कुंज में अपनी जमीन वापस करने और मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्टर-बैनर लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई मांगें की। विस्थापित किए गए लोगो ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अकबरनगर के साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि पहले अकबरनगर में डूब क्षेत्र घोषित करने की नोटिस दी गई और इसके बाद बुलडोजर लगाकर सब तहस-नहस कर दिया गया। वहीं वसंत कुंज में विस्थापित किए जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई छूट गई, लोगों का रोजगार खत्म हो गया और लोग भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे बच्चे, महिलाएं और पुरुषों ने कहा कि उन्हें भी पंत नगर, इंद्रप्रस्थ नगर की तरह न्याय चाहिए। उनकी मांग है कि उन सभी को घर , जमीन और धार्मिक स्थल वापस किए जाएं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अकबरनगर में पौधारोपण करके सौमित्र वन का नाम दिया है। इसके बाद अकबरनगर से विस्थापित लोगों में आक्रोश देखने को मिला है। उन्होंने इंद्रप्रस्थ नगर और पंत नगर की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। वसंत कुंज में बच्चों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment