UP IAS Transfer:- योगी सरकार ने 13 आईएएस अफसरों का किया तबादला, रविंद्र मांडर बने प्रयागराज के डीएम, देखें लिस्ट

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

संवाद पत्र , लखनऊ। शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें लखनऊ समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। यह फेरबदल सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। मुजफ्फरनगर और प्रयागराज में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। 

इसके अलावा बुलंदशहर के जिलाधिकारी  चंद्रप्रकाश सिंह को राजधानी लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है। वहीं लखनऊ के डीएम डॉ. सूर्यपाल गंगवार को प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को जिलाधिकारी अमरोहा बनाया गया है।

फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। दिनेश कुमार डीएम जौनपुर बनाए गए हैं। जौनपुर के डीएम रविंद्र मंडेर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रविंद्र को डीएम प्रयागराज बनाया गया है। ये सीएम योगी के खास माने जाते हैं।

वहीं अरविंद बंगारी जिलाधिकारी आगरा बने हैं। प्रयागराज के नवनीत चहल को आजमगढ़ का नया डीएम बनाया गया है। आईएएस रवीन्द्र सिंह फ़तेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। 

महाकुंभ से पहले बड़ा बदलाव

साल 2025 की शुरुआत में ही प्रयागराज के संगम नगरी में महाकुंभ का बड़ा आयोजन होना है। सभी अधिकारी महाकुंभ की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रयागराज के जिलाधिकारी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का स्थानांतरण भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment