PHOTOS : ऐश्वर्या राय ने दिखाया जलवा पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, आलिया भट्ट ने डेब्यू से लगाए चार चांद  

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

पेरिस संवाद पत्र । बॉलीवुड स्टार एवं पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में जलवा बिखेर दिया। वहीं जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में ग्लैमरस अंदाज में डेब्यू किया। आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू कर धमाल मचा दिया है। आलिया पहली बार में पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनकर सबका दिल जीत गईं।

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय, सौंदर्य की दिग्गज कंपनी लोरियल के अम्बेस्डर के रूप में उपस्थित हुईं। बैलून हेम रेड ड्रेस पहने, ‘जोधा अकबर’ स्टार ने अपने आकर्षक लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ‘रैंप की रानी’ क्यों कहा जाता है। ऐश्वर्या ने बहुत ही लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला रखा और बोल्ड रेड लिप शेड के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए। वह लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहद आत्मविश्वास और शालीनता के साथ रनवे पर चलीं।

उन्होंने वॉक के बाद अपनी भारतीय परंपरा को बरक़रार रखते हुये फ्रांसीसी दर्शकों का अभिवादन ‘नमस्ते’ के साथ किया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2024 में शानदार एंट्री की, और लोरियल पेरिस के लिए रनवे पर बिल्कुल आइकॉनिक स्टाइल में वॉक किया। ऐश्वर्या ने अपने हॉट लुक से महफिल लूट ली।‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी नजर आईं। 

आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में अपने डेब्यू से लगाए चार चांद 
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इतने स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक किया कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।,आलिया ने मैटेलिक कॉरसेट पहनकर रैंप पर एंट्री मारी। जिसे पहन वह चांदी सी चमकी और सबसे अलग नजर आईं। ​ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए आलिया ने स्टाइल में रैंप वॉक किया। वह मेटैलिक सिल्वर बस्टियर में सजी नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंप सूट के साथ पेयर किया।

मेकअप के लिए उन्होंने अपने होठों पर गुलाबी रंग का टच दिया। गीले बालों के साथ उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था। गौरतलब है कि हाल ही में आलिया को लोरियल पेरिस के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया था। वह कुछ दिन पहले पेरिस आई थीं। उन्हें अपने पति रणबीर कपूर के साथ पेरिस की सड़कों पर टहलते हुए भी देखा गया। दोनों ने एक प्रशंसक के साथ तस्वीर खिंचवाई, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment