Kanpur Weather Today:- 14 तक तेज हवाओं के बीच रिमझिम फुहार पड़ेगी..यहां जानें- मौसम का हाल

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । शहर में 14 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। चक्रवात के असर से मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। 14 सितंबर तक शहर में 20 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है।

कई दिनों से बारिश जारी रहने की वजह से तेज गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सीएसए विवि के मौसम विभाग के अनुसार 17.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह 8.30 बजे से लेकर 2.30 तक ही 11.4 मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई। 13.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 

अधिकतम पारा 28.2 व न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि शहर में 14 तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। रुक-रुक कर हल्की व तेज बारिश हो सकती है। 

2 दिन में 6 डिग्री लुढ़का तापमान

शहर में गर्मी के प्रकोप में कमी आई है। सीएसए विवि के आंकड़ों के अनुसार 10 सितंबर से 12 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। 9 सितंबर को शहर में अधिकतम तापमान जहां  34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं 10 को 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 11 को 33.8 व 12 को 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बारिश का असर उस पर भी पड़ा। 9 को 26.4 डिर्गी सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान 10 को 25.4 व 11  को 23.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके बाद 12 को यह 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस सीजन अब तक 703 मिमी बारिश

तीन दिनों में इस सीजन की सबसे अधिक 59.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 26 मई को एक दिन में 44.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि ज्यादातर 15 सितंबर से मानसून वापसी करने लगता है। इस बार यह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। ऐसा बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक बन रहे चक्रवात की वजह से हुआ है। यदि पिछले सीजन की बात की जाए तो इस सीजन में अभी तक 107 मिमी बारिश अधिक हो चुकी है। पिछले वर्ष कुल बारिश 598.6 मिमी हुई थी, इस बार अभी तक 703 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2022 में पूरे सीजन में कुल बारिश की मात्रा 807.5 मिमी दर्ज हुई थी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment