कानपुर, संवाद पत्र। सजेती थानाक्षेत्र में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि, ग्राम जल्ला निवासी अरविंद कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोग अस्पताल लेकर भागे।
जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। नशे में धुत होकर गोली मारने की बात सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।