Kanpur Suicide:- भतीजे ने की छेड़छाड़ तो चाची ने दी जान…पति से बताने पर दोनों में शुरू हो गया था विवाद

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । चकेरी थानाक्षेत्र में भतीजे की छेड़छाड़ की शिकायत चाची ने अपने पति से कही। आरोप है कि पति ने नजरअंदाज कर दिया। इस पर दोनों में विवाद और कलह शुरू हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि इस बात से दुखी होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। 

मूलरूप से चौबेपुर के एक गांव की रहने वाली 31 वर्षीय महिला की शादी 10 वर्ष पहले अहिरवां निवासी आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी के साथ हुई थी। उनके एक 10 वर्षीय बेटा भी है। बताया कि करीब चार माह पूर्व दामाद के चाचा की मौत हो गई। जिसके बाद उनका बेटा दामाद के पास ही घर में रहने लगा। 

महिला की मां ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पूर्व भतीजे ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। बेटी ने पति से बताया लेकिन पति ने नजरअंदाज कर दिया। मां का आरोप है कि इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। मां के अनुसार शुक्रवार को बेटी घर आई थी तो उसे काफी समझाया गया। 

इसके बाद घर जाकर महिला ने शनिवार को कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इस संबंध में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment