Kanpur News:-महिला से प्रधान लिपिक ने की छेड़खानी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवद पत्र । गोविंद नगर में रहने वाली महिला ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रधान लिपिक के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने की रिपोर्ट नवाबगंज थाने में दर्ज कराई है। आरोप है, कि घटना की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन सुनवाई न होने पर न्यायालय से गुहार लगाई। जिस पर न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

गोविंद नगर निवासिनी महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि पति की मौत के बाद वह मृतक आश्रित में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय विकास नगर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। आरोप है, कि पांच अक्टूबर 2023 को कार्यालय में कार्यरत तत्कालीन प्रधान लिपिक मयंक सिंह ने ड्यूटी के दौरान उन्हें सूनसान स्थान में बुरी नीयत से दबोच लिया।

आरोपी ने उनके साथ अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया। जिस पर कार्यालय में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। जिसके बाद आरोपी उन्हें धमकाते हुए चला गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों, जिलाधिकारी, महिला आयोग, एससीएसटी आयोग समेत अन्य से की। बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment