Kanpur Dehat: जन्मदिन समारोह में युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने आरोपी को बंदूक समेत किया गिरफ्तार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर देहात (शिवली), संवादपत्र । बड़ा गांव औनाहा में रात को जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव औनाहा निवासी शिव प्रकाश के तीन वर्ष के बेटे जीवा का गुरुवार को जन्मदिन था। रात में केक काटने के बाद वहां मौजूद शिव प्रकाश के दोस्त मोहम्मद रफीक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक के हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। 

आस पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा गुरेंद्रा प्रताप सिंह ने प्राथमिक छानबीन के बाद भोला नेवादा निवासी मोहम्द रफीक को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कृष्णानंद राय ने बताया कि जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग करने की बात सामने आई थी। आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ पकड़ा गया है। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment