Kanpur: कल होगी नगर निगम सदन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक…आज इस वजह से हुई स्थगित…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवादपत्र । नगर निगम सदन की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आज नहीं हो सकी। दरअसल वार्ड-88 की पार्षद कंचन शुक्ला के पति पूर्व पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य अनूप शुक्ला और कार्यकारिणी सदस्य मंजू पाल के जेठ की अकस्मात मृत्यु होने के चलते यह फैसला लिया गया है। 

दो मिनट का मौन रखते हुए बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में कल सुबह 11:30 बजे होगी, जिसमें सबसे पहले उप सभापति का चुनाव होगा, अभी वार्ड 70 के पार्षद संतोष साहू उप सभापति हैं। बैठक में कुल 11 प्रस्ताव पेश किये जाएंगे। इन पर विचार के बाद सभापति की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होगी। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment