Hamirpur News: बेतवा और यमुना नदियों का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर…चंबल बांध से छोड़ा गया पानी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हमीरपुर, संवादपत्र । बेतवा और यमुना नदियों में बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे बसे गांवों में नालों से होकर सड़कों के रपटों पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। ब्लाक कुरारा में पारा कंडौर मार्ग का रपटा डूब जाने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए चार किलोमीटर की अतिरिक्त गणेश परिक्रमा लगानी पड़ रही है। 

पारा गांव में बैंक व इंटर कालेज पहुंचने में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। झांसी के माताटीला बांध से 2.75 लाख क्यूसेक व लहचूरा बांध से 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से क्षेत्र में निकलने वाली बेतवा नदी का जल स्तर प्रति घंटा 80 सेंमी की बढ़ोत्तरी हो रही है। 

वहीं यमुना नदी में सहायक नदी चंबल स्थिति बांध से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया गया है। यह नदी भी प्रति घंटा 100 सेंमी बढ़ रही है। मंगलवार की शाम तीन बजे यमुना 99.300 मीटर और बेतवा 100.460 पर बह रही है। जबकि यमुना के खतरे का निशान 103.63 मीटर व बेतवा नदी का 104.54 मीटर है। पारा कंडौर मार्ग का रपटा डूब जाने से दोनों गांव के ग्रामीणों को आवागमन करने के लिए चार किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। 

पारा गांव के मोहन सिंह ने बताया की कंडौर गांव के बच्चे पारा विद्यालय जाने के लिए शंकरपुर होते हुए पहुंच रहे हैं। वहीं बैंक में लेनदेन करने वाले खाता धारकों को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। अगर जलस्तर लगातार बढ़ता गया तो  निचली बस्ती के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं बोई हुई फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो गई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment