CM योगी से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव ने संभाला राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ,संवाद पत्र।  समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि पद को लेकर उनकी कोई नाराजगी नहीं थी। आज राधा अष्टमी है इसलिए आज पद संभाला है।

मंगेश यादव के एनकाउंटर को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए होती है। वह राह चलते किसी का एनकाउंटर नहीं करती है। मंगेश यादव एनकाउंटर जांच का विषय है। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। बता दें अपर्णा यादव सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद आज उन्होंने अपना पदभार संभाला है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment