बहराइच समाचार : अचानक जलने लगा बोलेरो मैक्स वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बहराइच, संवाद पत्र । शहर के बाईपास मार्ग पर एक चार पहिया वाहन में आग लग गई। चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। इसके बाद दमकल वाहन को सूचना दी, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गई।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति अपने चार पहिया बोलेरो मैक्स वाहन से बहराइच आए थे। इसके बाद रात नौ बजे के आसपास चालक वाहन से पुनः अपने घर के लिए रवाना हुआ। वाहन सवार नानपारा बहराइच बाईपास मार्ग के पास पहुंचा। तभी वाहन में अचानक आग लग गई। चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।  पीआरवी 122 की 1533 की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी जब तक मौके पर पहुंचते, वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment