बहराइच समाचार : खेत की देख रेख को जा रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, अस्पताल में भर्ती

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर 

मोतीपुर/बहराइच, संवाद पत्र । ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ निवासी किसान सोमवार शाम को खेत में लगे धान के फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। तभी नहर से निकले मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ गांव निवासी मुन्ना (40) पुत्र तालुकदार किसान है। किसान के खेत में धान लगा हुआ है। सोमवार शाम को वह फसल की रखवाली के लिए खेत जा रहा था। शाम छह बजे के आसपास खेत जाते समय नहर से निकले मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर घायल कर डिगा। किसान ने संघर्ष कर जन बचाई। गांव के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

डॉक्टर के मुताबिक किसान के पीठ और हाथ में मगरमच्छ ने नोचा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि स्थिति सामान्य है। सर्जन चिकित्सक की ओर से इलाज किया जा रहा है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment