हरियाणा चुनाव:-अमित शाह ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी, कहा- कांग्रेस ने कुमारी सैलाजा का अपमान किया।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

चंडीगढ़ , संवाद पत्र । केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘‘दलित विरोधी’’ पार्टी करार दिया और कहा कि उसने कुमारी सैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का ‘‘अपमान’’ किया है। शाह ने आरक्षण के संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई आरक्षण की रक्षा कर सकता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। 

अमित शाह पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने अपने संबोधन में आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया, चाहे वह अशोक तंवर हों या बहन कुमारी सैलजा। कांग्रेस ने सभी का अपमान किया।’’

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment