हरियाणाकी चुनाव: 21 उम्मीदवारों की एक और सूची, विनेश फोगट के खिलाफ इस महिला रेसलर को उतारा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची बुधवार को जारी की, जिसमें जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश बैरागी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की यह चौथी सूची है।

आप ने अंबाला छावनी सीट से राज कौर गिल को मैदान में उतारा है, जबकि करनाल से सुनील बिंदल मैदान में हैं। निशांत आनंद गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो जाने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है।

कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, जबकि पंजाब में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आप को हरियाणा में एक सीट दी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के हरियाणा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment