हरदोई: 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हरदोई। जिले में पाक्सो कोर्ट में सोमवार को एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई। थाना सांडी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले उक्त आरोपी ने वर्ष 28 जुलाई 2020 को अपने छोटे भाई की 3 वर्षी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की सुनवाई के बाद सोमवार को न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुना दी। 

गौरतलब हो की घटना के बाद से आज तक बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों के प्रयास से उसका जीवन अभी बचा हुआ है। इस सजा की खबर जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग इस दुराचारी ताऊ ईश्वर पाल उर्फ ईशू को जी भरकर कोस रहे हैं। न्यायालय के बाहर आज भारी भीड़ लगी रही। लोग इस दुष्कर्म की सजा पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। इस सजा से दुष्कर्म की  घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment