“साहब मैं जिन्दा हूं”…, लिखी तख्ती गले में डाल DM दरबार पहुंची बुजुर्ग महिलाएं तो चौके गए डीएम, जानें फिर क्या हुआ

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

जौनपुर,संवाद पत्र। यूपी के जौनपुर जिले में शुक्रवार को सीने पर ‘ साहब मैं जिन्दा हूं’ लिखा हुआ तख्ती लगाये दो बुजुर्ग महिलाएं जिलाधिकारी दफ्तर पहुंची तो हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने तत्काल महिलाओं को बुलाकर उनका दर्द सुना।

महिलाओं ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थीं, लेकिन बीते दो वर्षो से विभाग ने उन्हें मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दिया है। उन लोगों ने कई बार समाज कल्याण विभाग जाकर लिखित रूप से बतायी मैं जिन्दा हूं फिर कैसे उन्हे मुर्दा दिखाकर पेंशन बंद कर दिया गया। विभाग के अधिकारी कर्मचारी मेरी बात सुनने को तैयार नही है। डीएम ने तत्काल पेंशन बहाल करने तथा इस मामले का जांच का आदेश दिया।

जिले में केराकत तहसील के बीबनमऊ गांव के निवासी शांति और केवला देवी सीने पर पर “साहब मैं जिन्दा हूं” लिखा हुआ तख्ती लगाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गयी। उस समय डीएम जनसुनवाई कर रहे थे। यह देखकर वे भी चौक गये। महिलाओं ने जिलाधिकारी से बताया कि उन लोगों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा था लेकिन जांच अधिकारी ने उन्हे मुर्दा घोषित करके पेंशन बंद कर दिया।

उन लोगों को दो वर्ष से पेंशन नही मिल रही है। हम लोगो ने कई बार सम्बधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद आज तक हम लोगों को पेंशन का लाभ नही मिल पा रहा है। डीएम ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाते हुए दोनो महिलाओं को पेंशन का लाभ दिलाने और जांच का आदेश दिया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment