सावन का तीसरा सोमवार: गोंडा में हर हर महादेव के जयघोष संग शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

गोंडा, संवादपत्र । सावन माह के तीसरे सोमवार को समूचा जिला शिवमय रहा। चारों तरफ हर हर महादेव का जयघोष गुंजित रहा और हजारों कांवडिया भक्तों ने शिवालयों में भगवान आशुतोष का पुष्प, अक्षत, बेलपत्र, भांग ,धतूरा व अन्य सामग्री के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 

खरगूपुर स्थित बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर के बाहर रात से ही कांवडिया भक्तों का जमावड़ा लग गया था। पुलिस प्रशासन रात से ही शिव भक्तों की कतार लगवाने में जुटा रहा। भर में सुबह 4:00 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले हर हर महादेव के जय घोष के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया। हजारों की संख्या में कांवडिया भक्तों ने लाइन लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की।

पृथ्वीनाथ मंदिर में स्थापित विशाल शिवलिंग एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है सावन के महीने में यहां लाखों की संख्या में गोंडा सभ्यता आसपास के जनपदों के श्रद्धालु जल लेकर पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं सावन के तीसरे सोमवार को हजारों से भक्तों ने यहां पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शहर के ऐतिहासिक दुखहर नाथ मंदिर पर भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी का पवित्र जल लेकर पहुंचे और भांग धतूरा बेलपत्र दूध पुष्प अक्षत इत्यादि से बाबा दुखहरननाथ का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मनकापुर के पौराणिक करो हरनाथ मंदिर पर भी भगवान की जलाभिषेक के लिए भक्तों का ताता लगा रहा यहां भी हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव का पूजन और शंकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन कांवडिया भक्तों की सुरक्षा में मुस्तैद रहा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment