वाराणसी : लोगों की जान को खतरा बने 76 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम विशेषाधिकार से कराएगा ध्वस्तीकरण

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

वाराणसी‚ संवाद पत्र। शहर में अतिजर्जर चिह्नित किए गए मकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा। निगम प्रशासन अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर इन भवनों का ध्वस्तीकरण कराएगा। अतिजर्जर मकान लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। जल्द ही इन मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिजर्जर मकानों को चिह्नित करने के साथ ही भवन स्वामियों को नोटिस दी गई थी। भवन स्वामियों को जल्द मकान खाली करने और इसके ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया था, ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए, लेकिन अधिकांश भवनस्वामी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर आयुक्त की ओर से मकानों को खाली कराने के लिए टीम गठित की गई है। जो भी विवादित मकान हैं, उनके लिए पुलिस की मदद ली जाएगी। संबंधित थाने इन मकानों को खाली करवाएंगे और उसके बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा। इन भवनों को गिराने या मरम्मत का जो भी खर्च होगा, वह भी भवन स्वामी से ही वसूला जाएगा। 

दरअसल, इस बार बारिश के दौरान जर्जर मकानों के धराशायी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। चौक इलाके में दो मकानों के गिरने से महिला की मौत हो गई थी। वहीं 10 लोग घायल हो गए। दो दिन पहले अस्सी के पास कर्नाटक स्टेट के भवन की दीवार गिर गई। इसमें भी कई लोग घायल हो गए। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर निगम प्रशासन अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए कार्रवाई करेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment