लोकसभा अध्यक्ष का तंज: आजकल सदन में महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चल रहा है

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में किसी का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘आजकल यहां महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है।’’ उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब सदन में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रदीप पुरोहित ने आयुष मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछने के दौरान रामायण के एक प्रसंग का उल्लेख किया।

 इस पर बिरला ने कहा, ‘‘आप महाभारत मत सुनाइए, प्रश्न पूछिए। आजकल महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है यहां पर।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन गत सोमवार को सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाए जाने संबंधी महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए सरकार पर निशाना साधा था। 

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment