लखनऊ: 81 साल की उम्र में यूपी के पूर्व IPS एसआर दारापुरी ने रचाई दूसरी शादी, जानें क्या करती है दुल्हन

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ , संवाद पत्र। यूपी के पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी ने बीते 8 अगस्त को 81 साल की उम्र में लखीमपुर खीरी की रहने वाली एक 41 साल की महिला से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर की है। जिस महिला को उन्होंने अपना जीवनसाथी के चुना है वह एक आंगनवाड़ी वर्कर है।

बता दें कि साल 2022 में पहली पत्नी के मौत के बाद से एसआर दारापुरी घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। जिसके चलते उनकी तबीयत काफी खराब रहती थी। ऐसे में उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। बता दें कि दारापुरी को पहली पत्नी से दो बेटे वैध दारापुरी और राहुल दारापुरी है। बेटे के अलावा उनकी एक बेटी भी है, जिनकी शादी हो चुकी है।

लखनऊ के रहने वाले हैं एसआर दारापुरी

बता दें कि पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं। भारत सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के बाद लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन करने वाले लोगों को उकसाने के लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस घटनाक्रम के बाद प्रियंका गांधी दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंचीं थीं। दारापुरी साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

एसआर दारापुरी 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। कई जगह और विभिन्न विभागों में काम करने के बाद 31 दिसंबर 2003 को सेवानिवृत्त हुए थे। 2003 में पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद एसआर दारापुरी आज कल मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment