रुद्रपुर: तस्कर-वन विभाग में मुठभेड़, चार वन कर्मियों को लगी गोली

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

रुद्रपुर, संवादपत्र । पीपल पडाव वन रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच जमकर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में वन दरोगा,वन रेंज अधिकारी सहित वनरक्षक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया ग या। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही डीएफओ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी। सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे पीपल पडाव व न रेज के जंगलों में लकड़ी तस्करों द्वारा सागौन की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आनन फानन में वन रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम,वन दरोगा हीरा सिंह और वन रक्षक यानि सिपाही कमल सिंह और शुभम शर्मा मौके पर पहुंचे ही थे कि अचानक से 12 से 14 लकड़ी तस्करों से वन विभाग की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इतने वन कर्मी संभल पाते। तस्करों के तमंचों और अवैध असलहों से निकले छर्रो का शिकार हो गए। छर्रे लगने के कारण घायल अवस्था में भी वन क र्मियों ने 315 बोर की राइफल से फायरिंग शुरू कर दी और लग भग दस मिनट तक तस्करों और वन कर्मचारियों में गोलीबारी चलती रही। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ सहित आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया ग या।

जहां डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा,एसपी सिटी मनोज कत्याल,सीओ सदर निहारिका तोमर,थाना अध्यक्ष पंतनगर मनोज रतूडी भी मय फोर्स के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment