रणबीर कपूर के साथ फिर से काम करना चाहते हैं आदित्य रॉय कपूर 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर के साथ फिर से काम करना चाहते हैं। आदित्य रॉय कपूर ने रणबीर कपूर के साथ वर्ष 2013 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी में काम किया था। अयान मुखर्जी निर्देशित और करण जौहर निर्मित ये जवानी है दीवानी में दीपिका पादुकोण और कल्की कोचलीन ने भी अहम भूमिका निभायी थी। आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर के साथ फिर से काम करना चाहते हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने कहा, मैं रणबीर के साथ फिर से काम करना चाहता हूं। हमने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में काम करने के दौरान काफी अच्छा समय बिताया। इसलिए यदि कोई फनी स्टोरी लिखता है जिसमें मैं और रणबीर कास्ट किए जा सकते हैं तो मैं जाहिर तौर पर उसमें काम करना चाहूंगा। 

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की फिल्म में काम करेंगे रणवीर सिंह 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। रणवीर सिंह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार है। इस फिल्म की शानदार कास्ट में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी शामिल हैं।इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य धर की रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद दूसरी बड़ी फीचर फिल्म होगी। आदित्य धर ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ 350 करोड़ की कमाई करने वाले पहले डेब्यू डायरेक्टर के रूप में इतिहास रच दिया था। 

वहीं सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी में अपने शानदार अभिनय के बाद यह रणवीर सिंह की अगली बड़ी फीचर फिल्म हैं। ऐसे में अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक, ‘कैमेलियन-किंग’ रणवीर से उम्मीद की जा रही हैं कि वह आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म अपना बेस्ट देंगे। इस फ़िल्म का निर्माण जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे और लोकेश धर और आदित्य धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियो के तहत किया है। इस फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment