मुरादाबाद :- श्री श्री रविशंकर ने कहा- अन्नदाता सुखी रहे, अगर किसानों के आंसू बहे तो भी वह किसी काम का नहीं

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुरादाबाद,संवाद पत्र। व्हाइट हाउस बैंक्वेट हॉल में आयोजित अखिल भारतीय ग्राम प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि किसान के द्वारा उत्पादित अनाज में यदि किसान का आंसू बहे तो वह किसी काम का नहीं है। उन्होंने कहा कि राजसत्ता को चाहिए कि किसान सुखी रहे इसके लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि- अन्नदाता सुखी रहे, खुश रहे इस पर ध्यान रखना चाहिए। दूसरी बात है कि घर की महिला जो भोजन पका कर हमें खिलाती हैं वह भी खुश होनी चाहिए। उसका भी आंसू नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी को भी सुखी होना चाहिए। उसकी बुद्धि सही होनी चाहिए। वह मिलावट न करे।

श्रीश्री रविशंकर ने कहा -कि समाज के उत्थान के लिए अध्यात्म बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के लिए सभी को संकल्पित होने की जरूरत। नशा मुक्त होना समय की जरूरत है। अन्यथा यह समाज को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि हिंसामुक्त समाज के लिए भी सभी को मिलकर काम करना होगा। देश में तरक्की हो रही है। आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।  निरोग शरीर और प्रसन्न मन सभी को चाहिए। उन्होंने कहा कि योग का प्रशिक्षण लेकर निरोग होने के लिए समय दें। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में योग शिक्षक हम बना रहे हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment