मुरादाबाद : मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में देश में नंबर-1

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुरादाबाद। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक है। भारत में किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जाता है। भारत कृषि प्रधान देश है। 60,000 करोड़ रुपये सरकार ने बजट में किसान सम्मान निधि के लिए दिया है। आयुष्मान भारत योजना के लिए 60300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पीएम सूर्य योजना को प्रोत्साहित किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। नारी सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान बजट में किया गया है। अब भारत कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर तो है ही दूसरे देशों को भी मदद मिलती है। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास में देश में नंबर एक है। कई योजनाओं के लिए सरकार अनुदान दे रही है। उन्होंने विपक्ष पर जनता के मुद्दों से पीछे हटने का आरोप लगाया है। 

इस दौरान राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) गुलाब देवी, राजेश यादव जिला प्रभारी भाजपा, आकाश पाल जिलाध्यक्ष भाजपा, महापौर विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment