मुरादाबाद : दरिंदगी की हदें पार, सिपाही ने पहले प्लास से उखाड़े नाखून…फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुरादाबाद। संवाद पत्र। थाना पाकबड़ा से एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी पत्नी के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। सिपाही पति ने पहले पत्नी के पैरों की उंगलियों के नाखून प्लास से उखाड़ दिए और फिर प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला दिया। पीड़ित महिला को उसके पीरिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जंहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले विकास नाम के सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी सिपाही उन्नाव जनपद में तैनात बताया जा रहा है और मूलरूप से जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है।महिला का कहना है कि उसके साथ पिछले एक महीने से लागातर मारपीट की जा रही है। शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं है, जहां पर उसे चोट नहीं है। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म सरिए से दागा है। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें इसकी जानकारी है। महिला ने बताया कि उसका पति सिपाही उन्नाव जिले में तैनात है और मूलरूप से मुरादाबाद का ही रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल महिला और उसके परिजनों ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने दरिंदगी करने वाले सिपाही विकास को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाने की बात कही है।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पाकबड़ा में तत्काल तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी विकास यूपी पुलिस मे सिपाही के पद पर उन्नाव में तैनात है वह अवकाश लेकर घर आया हुआ था। उसके पिता सत्य प्रकाश पीएसी में तैनात है। घटना के बाद से आरोपी विकास फरार उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दिया गया है। पुलिस ने ससुर सत्य प्रकाश और सास विनोद देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द विकास की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास और पीड़िता की शादी साल 2021 में हुई थी. यह पूरा मामला जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र का है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment