मंगेश यादव एनकाउंटर पर अखिलेश ने कहा- उसकी जात देखकर जान ले ली, बोले ओपी राजभर- क्या UP सरकार वहां डकैती डालने गई थी…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ। सपा प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर सराफा लूटकांड के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा कि उसकी जाति देखकर जान ले ली। सपा प्रमुख के इस बयान पर सियासत बयानबाजी तेज हो गई है। अखिलेश यादव के इस बयान पर सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। ओपी राजभर ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो पुलिस उसे माला नहीं पहनाएगी। 

ओपी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “क्या उत्तर प्रदेश सरकार वहां डकैती डालने गई थी। उस गिरोह में वो था ना। जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो उसने फायर किया। अब वो फायरिंग करेगा तो पुलिस उसे माला पहनाए या गोली चलाएगी। अपनी सुरक्षा में पुलिस क्या करेगी? माला लेकर रखे ताकि जब अपराधी गोली चलाएं तो कहे कि गोली मत चलाओ हम माला पहनाने आ रहे हैं।” 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

राजभर ने कहा कि “जब वो गोली चला रहा था तो इधर से गोली चली, अब इसमें जाति चीरकर तो गोली नहीं लगी। चार बजे सुबह भागने का क्या मतलब है। क्यों भाग रहा था। जब आपको पता था कि ये हमारी बिरादरी का है उसे मार दिया जाएगा तो उसे सरेंडर करवा देना चाहिए। सजातीय मारा गया है तो फिर उसे सरेंडर करवा देना था।”  फर्जी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में नकली एनकाउंटर हुए होंगे इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं। 

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष ने सुल्तानपुर में ज्वैलर से हुई लूट के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर के नकली बताया था। उन्होंने कहा कि जब घटना के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया था तो उससे पूछताछ कर बरामदगी की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि मंगेश को उसकी जात देखकर जान ले ली गई।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment