बहराइच: युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नित्य क्रिया को जाते समय दबंगों ने किया हमला

मटेरा/बहराइच, संवाद पत्र । जनपद के सरैया गांव निवासी एक युवक पर दबंगों नित्य क्रिया को जाते समय फरसा और लाठी से हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया निवासी मदन लाल यादव (35) बृहस्पतिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी लालपुर निवासी दबंग शमीम अहमद और वसीम अहमद ने युवक पर लाठी डंडे से हमला किया। इसके बाद जान लेने की नियत से फरसा से वार कर दिया। युवक की चीख सुनने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर दबंग फरार हो गए। 

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों काफी सर्कस किस्म के हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर परेशान करते हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment