बहराइच:-भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बहराइच, संवाद पत्र । शहर के डीएम चौराहे पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संत समाज पर टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित की अगुवाई में सभी कोतवाली देहात के डीएम चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया। पुतला जलाते हुए जिला संयोजक ने कहा कि भाजपा हमेशा संत समाज के साथ है और रहेगा। संत समाज पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि सपा ने अल्प संख्यक समाज को खुश करने के लिए संत समाज पर गलत बयान दिया है। इसका जवाब जनता देगी। पिछड़ा वर्ग के सुवेद वर्मा ने कहा कि भाजपा संत और सनातन समाज के साथ है। कोई भी गलत बयान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हे लाल लोधी, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, आनंद जायसवाल, अमरीश गुप्ता, ज्ञानेंद्र धर शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment