बहराइच: पूर्व मंत्री यासर शाह पर दर्ज हुआ मुकदमा तो भड़के सपा जिलाध्यक्ष, कहा- योगी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बहराइच,संवादपत्र । समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यासर शाह पर लखनऊ में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसको लेकर उनके समर्थकों में मायूसी है। पोस्ट भी उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने इसे लोकसभा चुनावों में हार से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाया है।
 
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में बहराइच शहर निवासी सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे यासर शाह ने ट्वीट कर उसे डिलीट कर दिया। पूर्व मंत्री के ट्वीट का संज्ञान लेकर पुलिस ने लखनऊ में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज केस में अधिकतम सात साल की सजा भी हो सकती है। 

इसकी जानकारी जैसे ही जिले में उनके समर्थकों को हुई तो तभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया। शहर के ही निवासी लखनऊ हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने केस दर्ज होने पर सवाल उठाया है। इसके अलावा अन्य लोग भी पोस्ट कर सहानभूति दिखाई है। 

वहीं इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रामहर्ष यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश के महत्वपूर्ण सपा नेताओं पर केस दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार को लेकर ऐसा किया जा रहा है। यह सब आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।

उनसे जब पोस्ट करने और उसे डिलीट करने के मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे सूचना को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उसी पर केस दर्ज किया गया है। वहीं केस दर्ज होने की सूचना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के आवास पर उनके समर्थकों का आना जाना लग गया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment