पिता की मौत के बाद घर पहुंची मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर भी आए नजर, सीसीटीवी की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुम्बई :- मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को मलाइका के पिता ने 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। इस खबर से पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया है। वहीं इस दुखद खबर मिलने के बाद बॉलीवुड सितारे भी मलाइका के घर पहुंच रहे हैं। मलाइका भी पिता की मौत की खबर मिलने के बाद घर पहुंची हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलाइका सफेद शर्ट में गाड़ी से उतरकर रोती हुई घर के अंदर दाखिल होती हैं। मलाइका के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके घर पहुंच गए हैं।

अर्जुन कपूर और अलवीरा अग्निहोत्री पहुंचे घर

मलाइका के पिता के निधन की खबर मिलते ही सितारों का यहां आना शुरू हो गया है। मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर यहां पहुंच गए हैं। साथ ही अलवीरा अग्निहोत्री भी खबर सुनते ही मौके पर पहुंची हैं। साथ ही मौके पर मुंबई पुलिस भी मौजूद है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर पुलिस के जवान तैनात दिखाई दे रहे हैं। साथ ही घर के अंदर भी इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल को भी पुलिस ने घेरे में बंद कर दिया है। इसी के बीच मलाइका के परिवार के लोग भी यहां इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। 

मर्चेंट नेवी में थे मलाइका के पिता

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा मुंबई में अकेले रहते थे। अनिल अरोड़ा का उनकी पत्नी से जॉयसी पोलीकार्प से कई साल पहले तलाक हो गया था। हालांकि तलाक के बाद भी अनिल अरोड़ा अपने बच्चों और पूर्व पत्नी के साथ अक्सर नजर आ जाया करते थे। अब अनिल अरोड़ा की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मलाइका के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे रहे हैं। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment