देहरादून: प्रदेश में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की तैयारी, रुद्रप्रयाग जिले से नहीं मिला अभी तक प्रस्ताव

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

देहरादून,संवादपत्र । प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 44 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिलों द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। हर जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए जिला प्रशासन और शासन की ओर से कवायद की जा रही है। 

सरकार का मानना है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय खुलने से बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही पहाड़ों से हो रहा पलायन को भी कुछ हद तक रोका जा सकेगा।

अभी प्रदेश में है 47 केंद्रीय विद्यालयआपको बता दें कि अभी उत्तराखंड में 47 केंद्रीय विद्यालय हैं। प्रदेश में शिक्षा स्तर में सुधार के लिए केंद्रीय विद्यालयों की अहम भूमिका है। हर साल उत्तराखंड में हजारों छात्र केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने का सपना देखते हैं लेकिन कुछ ही बच्चों का ये सपना पूरा हो पाता है।

साल 2019 में केंद्र सरकार ने हर ब्लॉक में केंद्रीय विद्यालय खोलने की पहल शुरू की थी। जिसके बाद राज्य सरकार को केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने मानक के मुताबिक जमीन उपलब्ध करवाने को कहा था।

लेकिन उस वक्त इसके लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद शासन ने पिछले साल सभी जिलों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे थे। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों से शासन को प्रस्ताव मिले हैं। कुछ जिलों से दो से ज्यादा प्रस्ताव भी मिले हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment