दिल्ली:- आतिशी ने अनोखे तरीके से लिया सीएम पद का चार्ज, मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में रखी खाली कुर्सी…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली , संवाद पत्र ।  आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद का चार्ज ले लिया है। उन्होंने अनोखे तरीके से चार्ज लिया। उन्होंने सीएम की कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखकर पदभार ग्रहण किया।

चार्ज लेने पर क्या बोंली आतिशी?

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। आज मेरे मन की वही व्यथा है जोकि भरतजी की थी। जिस तरह से भरतजी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले 4 महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी।

आतिशी ने कहा कि पिछले 2 साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 6 महीने के लिए जेल में डाला। कोर्ट ने भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को एजेंसी ने दुर्भावना से गिरफ्तार किया। ये कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे भरोसा है कि फरवरी में होने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को जिताकर फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। तब तक अरविंद केजरीवाल की ये कुर्सी यहीं रहेगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment