गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में Salman Khan के पिता सलीम खान को महिला के द्वारा धमकी मिली।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मनोरंजन , बॉलीवुड । सलमान खान के पिता सलीम खान को एक अनजान महिला ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी है। सुबह की सैर पर निकले सलीम खान के पास आकर महिला ने धमकी दी । फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की गई थी। अब कुछ महीने बाद ही उनके पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए एक महिला ने धमकी दी है। 18 सितंबर को जब सलीम खान सुबह सैर पर निकले हुए थे, इस दौरान उनके पास एक अनजान महिला आई और धमकी देते हुए कहा: लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

पूरा मामला 18 सितंबर का है। जब सलमान खान के पिता सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गए हुए थे। इस दौरान स्कूटी सवार महिला सलीम खान के पास पहुंची और उन्हें धमकी देकर फरार हो गई। दरअसल महिला ने बुर्का पहना हुआ था। फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं सीसीटीवी की मदद से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी
सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी देने वाली महिला अकेले नहीं थी। स्कूटी पर उसके साथ एक पुरुष भी था। दोनों स्कूटी पर ही बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाके में आए थे। इस दौरान उस महिला ने सलीम खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी है. बुर्के में आई महिला ने कहा: ”लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?”

पुलिस के मुताबिक, जहां सलीम खान मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। वहीं पीछे से स्कूटी पर सवार दो लोग आए। जिसमें से एक ने बुर्का पहना था। जांच से पता लगा कि बुर्का पहने हुए यह पुरुष नहीं बल्कि महिला ही थी। जैसे ही स्कूटी सलीम खान के पास आकर रुकी। महिला ने सलमान खान के पिता को धमकी देते हुए कहा: लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? इससे पहले सलीम खान कुछ समझ पाते या किसी को बता पाते, तब तक दोनों लोग फरार हो गए। हालांकि, मामले की जानकारी तुरंत बांद्रा पुलिस को दे दी गई थी। फिलहाल CCTV की मदद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment