खतरों के खिलाड़ी 14: कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर की नोकझोंक देख फैन्स को आई बिग बॉस की याद।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मनोरंजन , संवाद पत्र । रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ की चर्चा लगातार जारी है। मेकर्स भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आए दिन नए-नए प्रोमो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच मेकर्स ने नए प्रोमो में कृष्णा श्रॉफ और निमृत कौर के बीच नोकझोंक दिखाई है।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का रियलिटी स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हर साल इस शो के नए सीजन में अलग-अलग स्टार्स के चेहरे देखने को मिलते हैं। स्टार्स इस शो में अपने डर का सामना करते हैं और उससे लड़कर उसे दूर भी करते हैं। शो का नया सीजन भी काफी पंसद किया जा रहा है। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शुरुआत में आसिम रियाज वाली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अब ये शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है.। इसी बीच मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम निमृत कौर अहलूवालिया और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ के बीच नोकझोंक दिखाई जा रही है।

मेकर्स ने वैसे तो प्रोमो में फन फैक्टर एड किया है। उन्होंने निमृत और कृष्णा के बीच जो चीज़ें दिखाने की कोशिश की हैं, वो असल में दो कंटेस्टेंट्स के बीच आम बात हो सकती हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कृष्णा जहां अभिषेक कुमार के साथ नजर आ रही हैं, वहीं निमृत कौर और शालीन भनोट एक साथ दिख रहे हैं. निमृत और कृष्णा एक-दूसरे के सामने दोस्त बनने का दिखावा करती हैं और पीछे से उसके हारने की बातें करती है। हालांकि ये तो बस एक प्रोमो हैं लेकिन शो के दौरान कई बार देखा गया है। कि कृष्णा की बातें निमृत को चुब जाती हैं। कृष्णा खुलकर हर कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस पर जो कहना होता है, कह देती हैं।

निमृत और कृष्णा को देख यूजर्स को आई बिग बॉस की याद

कृष्णा श्रॉफ और निमृत का ये प्रोमो देखने के बाद अब लोगों को बिग बॉस की भी याद आ गई है। निमृत का कुछ ऐसा ही अंदाज बिग बॉस के घर में भी देखने को मिला था। टीवी एक्ट्रेस पूरा सीजन अपने ग्रुप के साथ खेलती हुई नजर आईं थी और उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को अपना दुश्मन बनाया हुआ था। शो में साफ देखा जा सकता था कि निमृत प्रियंका को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रही थीं। हालांकि कहा जाता है कि दोनों के बीच पहले से ही मनमुटाव थे, जो शो में आकर काफी ज्यादा बढ़ गए थे।

आसिम रियाज वाले विवाद ने खींचा सबका ध्यान

फिलहाल कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा, गशमीर महाजनी और निमृत कौर अहलूवालिया रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 का हिस्सा बने हुए हैं। अपने प्रीमियर से पहले ही खतरों के खिलाड़ी 14 ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट कर दिया था। रोहित शेट्टी और अभिषेक कुमार के साथ कंटेस्टेंट आसिम रियाज की बहस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आसिम को गुस्से में लाल देख लोग भी हैरान थे। इस विवाद के बाद टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स भी आसिम पर काफी भड़कते हुए नजर आए थे। आसिम ने अपने गुस्से के चलते शो की टीम तक का अपमान कर दिया था. हालांकि कुछ लोगों ने आसिम को सपोर्ट भी किया था।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment