बॉलीवुड स्टार्स के अभिनय के साथ ही फैंस उनके लुक्स और स्टाइल पर भी जान छिड़कते हैं। इसमें रणबीर कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक के नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको उन सुपरस्टार्स के स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखते ही लड़कियां तो लड़कियां लड़कों के भी होश उड़ जाते हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार के बेटे से लेकर गोविंदा के हैंडसम हंक लाडले तक का नाम शामिल है।
बाॅलीवुड के हीरो नंबन वन गोविंदा की तरह उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी काफी हैंडसम हैं। यशवर्धन आहूजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंग रहते हैं, जहां वो अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचाते नजर आते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका किलर लुक देखते ही बन रहा है। इसके अलावा भी यशवर्धन आहूजा के इंस्टा पर उनकी एक से बढ़कर एक किलर लुक वाली तस्वीरें मौजूद हैं, जिन्हें देख किसी के भी होश उड़ जाते हैं।
अक्षय कुमार के बेटे आरव खन्ना यूं तो लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं लेकिन जब भी सुर्खियों में आते हैं तो इनके स्मार्ट लुक्स की चर्चा जरूर होती है। बीते दिनों भी कुछ ऐसा ही हुआ जब आरव खन्ना एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए तो एक बार फिर अपने लुक की वजह से छा गए। आखिर आरव लुक्स के मामले में पापा अक्षय कुमार और अपने नाना राजेश खन्ना से चार कदम आगे जो हैं। वहीं उनकी नीली आंखें भी हर किसी को दीवाना बना जाती है।
बाॅबी देओल जितने हैंडसम हैं उससे कही ज्यादा हैंडसम उनके बेटे आर्यमन देओल हैं। बीते दिनों जब आर्यमन देओल ‘एनिमल’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में अपने पापा के साथ दिखे थे तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद आर्यमन देओल के लुक और उनकी बाॅडी को देखकर हर कोई उन्हें देओल फैमिली का अगला सुपरस्टार कहता हुआ नजर आया था।