कासगंज: व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है प्रदेश की सरकार -कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान ,

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

पशुपालन डेरी राजनैतिक पेंशन का सर्राफा कारोबारियों ने किया स्वागत

कासगंज, संवाद पत्र । उत्तर प्रदेश के पशु पालन डेरी राजनैतिक पेंशन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह शुक्रवार को शहर में जिला सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। जहां सर्राफा कारोबारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिको ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी का भी स्वागत किया गया। 

जिला अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के आवास पर हुए स्वागत कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि बीते दिनों हुए जिला सर्राफा एसोसिएशन के महाअधिवेशन में अति व्यवस्था के चलते वह नहीं आ सके। इसका उन्हें खेद है। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संकल्पित है। उन्होंने व्यापारियों से कहाकि उनके दरबाजे हमेशा व्यापारियों के लिए खुले हुए हैं। उनसे कभी भी संपर्क किया जा सकता है। सर्राफा कारोबारियों एवं गणमान्य नागरिको ने शॉल एवं पटुका पहनाई। फूल माला पहना कर स्वागत किया। व्यापारियों द्वारा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी का भी स्वागत किया गया। ग्रीश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, संजय मोर्य , अशोक अग्रवाल, पदम महेश्वरी, राजवीर सिंह सोलंकी, मिंकी अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी, राजकुमार मूना, अनिल अग्रवाल, सत्य प्रकाश गहलोत, पीयूष गोयल, गुंजन अग्रवाल, दीपक सिंघल, दिनेश गर्ग, रजत बिरला, पूरन सिंह राणा, आयुष अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, तनुज राठौर, गौरव वर्मा, कार्तिकेय बिरला, शुभम ठाकुर, शिवांग गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, अंकित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रिंकू लोधी, रवि लोधी सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment