कासगंज:- भेड़िए ने बापऔर बेटे दोनों को बनाया निशाना, बाजार से लौटते वक्त किया जानलेवा हमला

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

दोनो गंभीर घायलों को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती।

कासगंज, संवाद पत्र। जिले में  में भेड़ियों का आतंक देखने को मिल रहा है। जंगली भेड़िये लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। मंगलवार को जिले की कोतवाली सोरों क्षेत्र में जंगली भेड़िये ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे पिता पुत्र घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिता पुत्र पर जानलेवा हमले का मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंत नगर का है। यहां  के रहने वाले पिता महेन्द्र और पुत्र एसपी सिंह सोरों से बाजार करके अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बसंत नगर के समीप भेड़िये ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा डॉक्टों ने पिता महेन्द्र की हालत को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं इस भेड़िये के हमले से गांव के लोग अब दहशत में आ गए हैं। जिला प्रशासन से भेड़ियों को पकड़ने की मांग की जा रही है। जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर देवेन्द्र यादव ने बताया की पिता पुत्र जानवर के हमले से घायल होकर अस्पताल में आये थे। पिता की हालत गंभीर थी। उन्हे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। बेटे का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। उसकी तबियत में सुधार है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment