कासगंज: बाइक पर मनचलों ने लहराया तमंचा लहराते समय चली गोली…छह वर्षीय बच्ची के हाथ में लगी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर FIR दर्ज

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

सहावर, संवाद पत्र । सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक पर हाथ में तमंचा लेकर लहराना मंहगा पड़ गया। तमंचे से चली गोली दरवाजे पर खड़ी छह वर्षीय बच्ची के हाथ में लग गई। घायल बच्ची को परिजन सहावर सीएचसी पर लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने बाइक सवार युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

सहावर थाना क्षेत्र के गांव गुडगुडी निवासी राजेंद्र की छह वर्षीय पुत्री रिया अपने दरवाजे पर खड़ी थी। गांव का ही युवक अजय कुमार पुत्र सन्नाम सिंह गली में हाथ में तमंचा लहराते  हुए तेज बाइक चला रहा था। लोगों ने तेज बाइक चलाने और तमंचा लहराने की मना किया, तो गाली गलौज करने लगा। 

इसी बीच तमंचे से गोली चल गई। दरवाजे पर खड़ी रिया के हाथ में जा लगी। रिया खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अजय बाइक लेकर भाग गया। परिजन घायल बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। युवक के खिलाफ तहरीर दी। घायल बच्ची को सहावर सीएचसी पर भर्ती कराया। 

जहां से उसे ज़िला अस्पताल के लिए भेजा गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया गुडगुडी गांव बाइक से स्टंट करते समय तमंचे से फायर हो गया। गोली बच्ची के हाथ में लगी है। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment