काशीपुर, संवादपत्र । उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के मामले पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते एक साल में उत्तराखंड में 421 महिला अपराध के मामले दर्ज किए गए। वहीं उधमसिंह नगर में सबसे अधिक 204 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दूसरे स्थान पर देहरादून में 85 व तिसरे स्थान पर हरिद्वार में 50 तथा नैनीताल जिले में 26 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें कि उधमसिंह नगर जिला अपराधों के मामले में अति संवेदनशील माना जाता हैं। वहीं जिले में बीते 2023 के महिला अपराध के मामलों ने अधिकारियों को हैरत में डाल दिया है। जिसका खुलासा पुलिस मुख्यालय द्वारा काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध कराये गये महिला अपराधों विवरण किया गया।
जिसमें बताया कि उत्तराखंड में वर्ष 2023 में 421 दुष्कर्म के अपराध पुलिस में दर्ज हुए हैं। जिसमें अकेले उधमसिंह नगर जिले में 204 दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हुए हैं। जबकि , प्रदेश में केवल रुद्रप्रयाग ही ऐसा जिला है। जिसमें दुष्कर्म के मामले में एक भी अपराध दर्ज नहीं है।
इन जिलों में इतने दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले
जिले का नाम दर्ज मुकदमों की संख्या
उधमसिंह नगर 204
देहरादून 85
हरिद्वार 50
नैनीताल 26
अल्मोड़ा 03
बागेश्वर 05
चमोली, उत्तरकाशी 2-2
चम्पावत 04
पौड़ी गढ़वाल 13
पिथौरागढ़ 08
टिहरी गढ़वाल 19