कानपुर क्राइम:-श्रावस्ती की रहने वाली महिला से ऑटो वाले ने की हत्या…पुलिस घटना का अंजाम देती रही डकैती, झकरकटी में हुई थी चोरी।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । बजरिया थानाक्षेत्र में एक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां मदद करने की आड़ में ऑटो वाले ने श्रावस्ती की एक महिला यात्री से अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता का झकरकटी बस अड्डे पर पर्स चोरी हो गया था। जिसके बाद वह परेशान थी। इसी दौरान ऑटो वाले ने उसे अपने झांसे में ले लिया था। महिला ने चालक के खिलाफ बजरिया थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जिला श्रावस्ती निवासी महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 21 सितंबर को वह रोडवेज बस से कानपुर झकरकटी बस अड्डे उतरी थी। इस दौरान किसी ने पर्स चोरी कर लिया। इससे परेशान होकर वह वहीं पास बैठकर रोने लगी। इस दौरान एक ऑटो चालक आया और साहनुभूति दिखाते हुए स्टेशन छोड़ने की बात कही। 

पूछताछ में ऑटो चालक ने बजरिया खटिकाना निवासी अपना नाम मंगू लाल बताया। इसके बाद वह मदद का झांसा देकर ऑटो में बैठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद घर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार दहशत में वह किसी तरह थाना बजरिया पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

इस दौरान घटना की जानकारी होने पर मीडिया कर्मियों ने इंस्पेक्टर बजरिया अजय कुमार सिंह से इस बाबत जानकारी ली तो उन्होंने उनके क्षेत्र में ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया। यहां तक वह देर शाम तक घटना को कमिश्नरेट के अफसरों से भी छिपाते रहे। बजरिया पुलिस के अनुसार ऑटो चालक अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया। 

डीसीपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट 

इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी ने इस संबंध में उच्च अफसरों को कोई जानकारी नहीं दी। इतना ही नहीं अफसरों को गुमराह भी किया। रविवार दोपहर को मामले में एसीपी सीसामऊ चित्रांशु गौतम को भेजकर मामले की जांच कराई गई तो महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। इसके बाद एसीपी ने मामले की जानकारी डीसीपी को दी। तब जाकर डीसीपी के आदेश पर रविवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment