कानपुर के महाराजपुर में महिला की नृशंस हत्या: हत्यारों ने नातिन को भी किया घायल, सोते समय दिया घटना को अंजाम ।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरमावीर गांव में घर में सो रही महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने साथ में सो रही नातिन को भी घायल कर दिया। मासूम को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर, डीसीपी श्रवण कुमार सिंह , एसीपी के साथ महाराजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए। 

पुरवामीर में 55 वर्षीय विधवा कुसुमा अकेले रहती थी। कुसुमा के पति शंकर सविता की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे हिमांशु और गोविंद बाहर रहते है। कुसुमा गुरुवार रात खाना खाने के बाद आंगन में सो रही थी। साथ में पारिवारिक नातिन नौ साल की प्रियांशी 9 भी थी। गुरुवार देर रात आरोपी घर में घुस गया और महिला को दबोच लिया। महिला पर हमले के बाद बच्ची जग गई तो उस पर भी हमला कर दिया।

बच्ची के चेहरे में कई धारदार हथियार से चोटों के निशान है। हमले के बाद बच्ची बेहोश हो गई है। सुबह लगभग छह बजे जब उसको होश आया तो वो चीखते हुए बाहर निकली। लोग दौड़े तो देखा कुसुमा का शव चारपाई पर पड़ा था।डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बच्ची को गंभीर हालत में हैलट भेजा गया है। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार होगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment