उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ‘तिरंगा बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी ‘‘भारत की सदी’’ है। उन्होंने भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ‘‘यह अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी भारत की सदी है’’। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रीजीजू और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद थे। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम से शुरू हुई बाइक रैली का इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होने का कार्यक्रम है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नौ से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। शेखावत ने कहा कि यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और अब यह जनांदोलन बन गया है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment