उज्जैन : महिला को पहले जबरन पिलाया शराब फिर किया बलात्कार, वीडियो वायरल 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में कबाड़ एकत्र वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि यह घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे बलात्कार किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया।’’ उन्होंने बताया कि नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment