अयोध्या: सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, राजगोपुरम द्वारका का किया अनावरण।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

रामलला की आरती उतारते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय

अयोध्या, संवाद पत्र : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वह हनुमानगढ़ी गये, जहां दर्शन पूजन करने के बाद रामजन्म भूमि गये। रामलला के दर्शन किये। ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी ली। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री बाद सुग्रीव किला पहुंचे। यहां राजगोपुरम द्वार का उद्घाटन किया। सुग्रीव किला पर राजगोपुरम द्वार का संत समाज के मौजूदगी में किया अनावरण, राम जन्मभूमि पथ चौडीकरण के दौरान सुग्रीव किला का मुख्य द्वार तोड़ा गया था।,

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment