अयोध्या:-नवरात्र से शुरू होगा शिखर निर्माण, होली तक हो जाएगी राम दरबार की स्थापना

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

संवाद पत्र ,अयोध्या। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होली तक हो जाएगी। इसके संकेत मंदिर निर्माण सामिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने दे दिए हैं। उनका कहना है कि 2025 के तीन माह में राम दरबार स्थापित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अक्टूबर माह से मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को लेकर तीन दिवसीय निर्माण समिति की बैठक गुरुवार से प्रारंभ हो रही है। बैठक से पूर्व बुधवार की शाम अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर परिसर के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था।

प्रथम तल का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और जो राम दरबार की मूर्ति के क्ले कार्य करने के बाद फाइबर का डिजाइन तैयार किया जाता है। उसके बाद उस डिजाइन को पत्थर पर चढ़ाया जाता है। मूर्तिकार वासुदेव कामत ने क्ले का मुआयना किया है। उसे पास भी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य में सबसे बड़ी चुनौती शिखर निर्माण का है। वहीं मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया कि निर्माण कार्य में लगभग दो माह पीछे चल रहे हैं, लेकिन यह प्रयास होगा दिसंबर 2024 तक निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए सभी एजेंसी की सहायता लेकर के निर्माण कार्य को गति देना चाहते हैं। बताया कि अपोलो अस्पताल के लोग श्रद्धालु सुविधा केंद्र में इमरजेंसी सेंटर बनाएंगे। वह हर हाल में नवरात्रि से प्रारंभ हो जाएगा।

परिसर स्थित कुबेर टीला के बाद नल नील टीले और अंगद टीले के जीर्णोद्धार को लेकर कहा कि परिसर के अंदर कुबेर टीला था उसके विकास का कार्य हो चुका है। इसके अलावा दो अन्य टीला है, जिनका जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment