अमेठी में तेज रफ्तार से चल रही पिकअप पलटी, आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल..

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

अमेठी ,संवाद पत्र : जनपद अमेठी अंतर्गत धनापुर के पास गंगा स्नान करके वापस लौट रही डाला गाड़ी पलट जाने से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसको एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी लाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल लोगों को भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।

किरण देवी पत्नी संतोष यादव उम्र 60 वर्ष , निवासी परसावां सरोज देवी पत्नी राम पदारत उम्र 36 वर्ष, कौशल्या प्रजापति पत्नी बैजनाथ प्रजापति उम्र 38 वर्ष, गड़ाऊ पत्नी राजकुमार कश्यप उम्र 40 वर्ष, शीला देवी कश्यप पत्नी जय लाल उम्र 55 वर्ष, राधा पत्नी ग्राम कृपाल उम्र 50 वर्ष निवासी परसावां शिवा अमेठी मोहिनी उम्र 20 वर्ष डाला गाड़ी में सवार थे जिनको चोटे आई है।

परसावां से एक डाला गाड़ी गंगा स्नान कराने लेकर गई थी जब गंगा स्नान करके वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में डाला गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे उसमे सवार लोग घायल हो गए। जिसको एंबुलेंस कि सहायता से सीएचसी अमेठी ले जाया गया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment