अक्षय-सुनील और परेश को लेकर फिल्म बनायेंगे राज शांडिल्य! ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की तरह ही होगी.. फिल्म

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार राज शांडिल्य,अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बना सकते हैं। ‘हेरा फेरी’ बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म में शुमार की जाती है। इस फिल्म अक्षय, सुनील और परेश की जोड़ी नजर आयी थी। अब यह जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है।राज शांडिल्य,अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बना सकते हैं। 

ज शांडिल्य ने बताया कि वह अक्षय कुमार के लिए कुछ इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट डेवलप कर रहे हैं,जिसके बारे में वह जल्द ही उन्हें बताएंगे। यह फिल्म ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी जैसी ही होगी। इस फिल्म में हेरा फेरी के पूरे एलिमेंट्स हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी से बनी इस फिल्म की कहानी मजेदार होगी और ये मैंने उनके लिए बनाई है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। 

फिल्म तिरंगा में काम करेंगे अक्षय कुमार!
मुंबई। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार फिल्म ‘तिरंगा’ में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। वहीं अश्विन वर्दे, सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत इस फिल्म का निर्माण करेंगे। अक्षय कुमार और संजय पूरन सिंह पहले गोरखा नाम के एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले थे, जिसे आनंद एक राय प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन नहीं पाई। पहले चर्चा थी कि फिल्म तिरंगा इसी नाम से वर्ष 1993 में प्रदर्शित राजकुमार और नाना पाटेकर की फिल्म तिरंगा की रीमेक है। हालांकि बाद में मेकर्स ने बताया कि यह एक अलग फिल्म है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment